{"_id":"674329ad6ee345fca70e6c96","slug":"70-people-donated-blood-in-padyalag-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-127077-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पडयालग में 70 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पडयालग में 70 लोगों ने किया रक्तदान
Sun, 24 Nov 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
नेहा मानव सेवा सोसाइटी ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। नेहा मानव सेवा सोसायटी ने 27 वां रक्तदान शिविर गो माता सेवा समिति के नवनिर्मित भवन पडयालग में लगाया। शिविर स्व. लक्ष्मण दास बरुर को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके भाई रामचंद्र बरुर की ओर समर्पित किया गया
व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट बिलासपुर के अध्यक्ष अशोक सैनी ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा में विशेष भूमिका निभाई । रक्त एकत्रित करने के लिए एम्स बिलासपुर से डॉ. अलीशा की अगुवाई में सात चिकित्सकों ने योगदान दिया। अंत में सोसाइटी के सचिव पवन बरुर ने समस्त रक्त वीर-वीरांगनाओं के साथ एम्स बिलासपुर से आई हुई टीम धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सब इसी समाज का एक अभिन्न अंग हैं। यह समाज हमारा ही एक परिवार है। इसलिए समय-समय पर हमें सामाजिक कार्यों में हमेशा हिस्सा जरूर लेते रहना चाहिए और एक-दूसरे के काम अवश्य आना चाहिए।