{"_id":"6aa840ec9dc4d60fc90b3c64","slug":"70-ncc-cadets-convey-the-message-of-a-tb-free-india-through-a-22-km-boat-expedition-on-gobind-sagar-lake-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167714-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में 70 एनसीसी कैडेट्स ने 22 किमी नौकायन से टीबी मुक्त भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में 70 एनसीसी कैडेट्स ने 22 किमी नौकायन से टीबी मुक्त भारत का संदेश
विज्ञापन
संकल्प एक्सपीडिशन शिविर के तहत गोबिंद सागर में सेलिंग करते हुए एनसीसी कैडेट्स। स्रोत: जागरूक पा
संकल्प एक्सपीडिशन-2026 के सातवें दिन रायपुर मैदान में निकाली जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच, उपचार के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संकल्प एक्सपीडिशन-2026 के सातवें दिन 70 एनसीसी कैडेट्स ने साहस, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए करीब 22 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। सुबह हल्के व्यायाम के बाद कैडेट्स ने सेलिंग करते हुए रायपुर मैदान का रुख किया। अब तक कैडेट्स कुल 184 किलोमीटर की सेलिंग पूरी कर चुके हैं। तेज हवाओं, ऊंची लहरों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच कैडेट्स ने प्रशिक्षकों की देखरेख में पूरे हौसले के साथ अभियान जारी रखा। रायपुर मैदान पहुंचने के बाद कैडेट्स ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच व उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कैडेट्स ने लोगों से टीबी मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया। रैली के बाद कैडेट्स ने प्रशिक्षकों की देखरेख में रायपुर मैदान के आसपास सेलिंग का अभ्यास किया। शाम को सभी कैडेट्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडली पहुंचे। यहां स्कूल विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों के लिए टीबी मुक्त रहने के संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से टीबी के लक्षणों की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के महत्व को सरल तरीके से समझाया गया।
ऊंची लहरों ने बढ़ाई चुनौती
कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि पिछले दिन सेलिंग के दौरान कैडेट्स का सामना ऊंची लहरों से हुआ। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद प्रशिक्षकों की निरंतर देखरेख में सभी कैडेट्स ने हौसला बनाए रखा और मिलकर स्थिति का सामना किया।उन्होंने कहा कि इस अनुभव से कैडेट्स ने विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, टीम भावना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सीखा। संकल्प एक्सपीडिशन-2026 केवल साहसिक सेलिंग अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का अभियान भी है। कैडेट्स गांव-गांव पहुंचकर रैलियों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को टीबी मुक्त भारत का संदेश दे रहे हैं।