फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   70 candidates appeared for counseling of non-medical teachers

Bilaspur News: नॉन मेडिकल अध्यापकों की काउंसलिंग में पहुंचे 70 अभ्यर्थी

Tue, 07 Nov 2023 06:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
70 candidates appeared for counseling of non-medical teachers
- प्रदेश में भरे जाएंगे 306 नॉन मेडिकल अध्यापकों के पद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर ने विभिन्न श्रेणियों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों में अनुबंध आधार पर नॉन मेडिकल अध्यापकों के 306 पदों को भरने के लिए मंगलवार को काउंसलिंग का आयोजन किया गया। काउंसलिंग उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में हुई। काउंसलिंग में 70 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।


काउंसलिंग के बाद जल्दी ही मेरिट सूची निकाली जाएगी। मेरिट सूची में टॉप पर रहने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भेजे जाएंगे। काउंसलिंग सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई। नॉन मेडिकल अध्यापकों के 306 पदों में अनारक्षित वर्ग में 108, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 39, अनारक्षित (स्वतंत्रता सेनानियों) में चार, ओबीसी (अनारक्षित) में 49, ओबीसी (बीपीएल) में 12, ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानियों) में तीन, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) में 60, अनुसूचित जाति (बीपीएल) में 12, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानियों) में चार, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) में 11, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) में चार पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed