फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भारत स्वच्छ मिशन के तहत किया जागरूक

भारत स्वच्छ मिशन के तहत किया जागरूक

Fri, 21 Dec 2018 11:07 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
भारत स्वच्छ मिशन के तहत किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के महिला स्वयं सहायता समूह को राष्ट्रीय पोषण और भारत स्वच्छ मिशन के तहत जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष बलदेव स्याल ने संबोधित करते हुए कहा स्वच्छता मिशन हेतु प्रत्येक घर का सहयोग चाहिए। कस्बे को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पंचायत द्वारा कूड़े को डोर टू डोर कलेक्शन करने के लिए चलाए गए अभियान के लिए सहयोग करें।
कूड़ा-कर्कट वार्ड स्तर पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों के पास ही दें। गांव स्तर पर अभी इस अभियान के लिए शुल्क नहीं वसूला जा रहा है। कस्बे की स्वच्छता के लिए स्वयं सहायता समूह महिलाएं वार्ड स्तर तक जागरूकता फैलाएं ताकि लोग कूड़े को बाहर न फेंके।
विज्ञापन

बाजार वार्ड से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता कुमारी ने भारत के लाखों बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बताया कि भविष्य में कोई बच्चा डायरिया या निमोनिया से इस लिए न मरे कि उसे दो वर्ष तक की आयु तक उचित पोषण नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनीमिया के स्तर में कमी और कम भार के बच्चों की संख्या में कमी लाना पोषण अभियान के मुख्य उद्देश्य से जागरूक किया। अभियान के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं तथा स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के लिए समग्र विकास और पर्याप्त पोषण इस अभियान के तहत सुनिश्चित किया जा सके। विभिन्न पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई।

इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बृजलाल, पार्षद सरोज कुमारी, सुनीता रानी, रमी देवी, कनिष्ठ अभियंता संजय पठानिया, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, अनिल कपलेश और सैनेट्री सुपरवाइजर पूनम कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed