फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मां श्री नयना देवी के दर्शनों को उमड़ा भक्तों का सैलाब

मां श्री नयना देवी के दर्शनों को उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sun, 09 Dec 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
मां श्री नयना देवी के दर्शनों को उमड़ा भक्तों का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार के दिन मां के दर्शनों के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर की आरती के बाद भक्तों की भीड़ और ज्यादा बढ़ गई जिसको देखते हुए छोटे-छोटे ग्रुपों मेें भक्तों को मां के दर्शनों के लिए भेजा गया। करीब 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां श्री नयना देवी के दर्शन किए लेकिन दोपहर के समय लाइनों में खड़े श्रद्धालुओं को पीने के पानी की व्यवस्था से महरूम रहना पड़ा क्योंकि आज किसी ने भी श्रद्धालुओं को लाइनों में पानी नहीं पिलाया।
पिछले 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से बस्सी पठाना की समाज सेवी संस्था के द्वारा हर रविवार को मां के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लाइनों में ही चायपान की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को किसी ने भी पानी नहीं पिलाया।
विज्ञापन

पंजाब के बस्सी पठाना से लगभग 15 से 20 युवा श्रद्धालुओं का समाज सेवी ग्रुप यहां पर श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध करवाता था। उसके बाद शाम के समय यह श्रद्धालु मंदिर परिसर को साफ करके रात के समय अपने घरों को वापस लौटते थे लेकिन अभी मंदिर न्यास के द्वारा यह व्यवस्था बंद कर दी गई है जिससे श्रद्धालुओं में भी निराशा देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार के दिन मां की प्राचीन गुफा में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और आराम से लाइनों में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर न्यास अधीक्षक रामकृष्ण नेे बताया कि श्रद्धालुओं को लाइनों में ही मंदिर भेजा गया और सुव्यवस्था बनी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed