{"_id":"5b3a3d7a4f1c1b13358b9e3e","slug":"61530543482-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के लिए सभी लोग सचेत रहें : भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के लिए सभी लोग सचेत रहें : भाटिया
Updated Mon, 02 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के लिए सभी लोग सचेत रहें : भाटिया
प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर 1077
बोले, अवैध निर्माण रोकने के लिए भी
नगर परिषद अधिकारी सतर्कता बरतें
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहाकि किसी भी आपदा के समय लोग 1077 पर सूचना दें ताकि राहत और बचाव कार्य जल्द किया जा सके। वह प्रशासन में दक्षता कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहाकि जिला में पूर्व सैनिक, विधवा, दिव्यांग, गरीब व असहाय व्यक्तियों के विभिन्न सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए सिंगल विंडो ब्रांच को संचालित किया जाएगा जिससे अपने कार्यों को करवाने के लिए दूरदराज से आने वाले इन व्यक्तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि मानसून का आगमन हो चुका है अधिक वर्षा या अन्य किसी भी प्रकार से होने वाली कोई भी प्राकृतिक आपदा के लिए सभी लोग सचेत रहें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उसकी तत्काल सूचना स्थानीय प्रशासन को देना सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसी स्थिति में वह प्रशासन द्वारा स्थापित टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल करें ताकि समय रहते बचाव व राहत कार्य शुरू किए जा सकें। सीएमओ को निर्देश देते हुए कहाकि वह प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में नोडल अधिकारी की नियुक्त सुनिश्चित बनाएं ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में चिकित्सा राहत के समय तत्काल संपर्क साधा जा सके। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को आदेश दिए कि अपने क्षेत्र में होने वाले किसी भी निर्माण कार्य पर पैनी नजर रखें और सुनिश्चित बनाएं कि किसी भी दशा में कोई भी अवैध अतिक्रमण न हों।