{"_id":"5b09a5f14f1c1bab6e8b4be6","slug":"61527358961-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटोरी कुटला में खेतों में मिला मृत चमगादड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटोरी कुटला में खेतों में मिला मृत चमगादड़
Updated Sun, 27 May 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत सनीहरा के गांव बटोरी कुटला में खेतों में एक मृत चमगादड़ के मिलने सेे सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह स्कूल जाते समय बच्चों व अध्यापक ने इस चमगादड़ को देखा। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी।
जड्डू कुलज्यार स्कूल के प्रवक्ता परसराम ने बताया कि वह रोजाना की तरह स्कूली बच्चों के साथ पाठशाला जा रहे थे। जब साथ लगते खेतों से गुजर रहे थे, तो देखा कि खेत में चमगादड़ मृत पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद पशु पालन विभाग को इसकी जानकारी दी। लोगों का कहना है कि सिरमौर में एक साथ कई मृत चमगादड़ पाए गए हैं। इससे लोगों के मन में यह डर पैदा हो गया है कि कहीं इस चमगादड़ की मौत निपाह वायरस से तो नहीं हुई है। लोगों ने पशु पालन विभाग व स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मृत चमगादड़ के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएं। ताकि मौत के कारणों की असल वजह पता चल सके।
पशु पालन विभाग बिलासपुर के सहायक निदेशक डॉक्टर विनोद कुंदी ने बताया कि चमगादड़ की मौत की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है। जो मौके पर जाकर सैंपल लेगी। उन्होंने लोगों से निपाह वायरस को लेकर सतर्क व ऐहतियात बरतने को कहा है।