{"_id":"5a79edf74f1c1ba5268b8b06","slug":"61517940215-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने परेड में शामिल हुए पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने परेड में शामिल हुए पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की आन-बान और शान हैं। वे अपना बहुमूल्य जीवन राष्ट्र को समर्पित करते हैं। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस वर्ष जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को चुना गया था। परेड में जिला के 35 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि सैनिकों के समर्पण व उनकी देशसेवा का मूल्य चुका पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में स्थापित युद्ध स्मारक शहीदों के शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक का और अधिक विस्तारीकरण करने का भी प्राकलन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सैनिकों से सहयोग व सुझाव देने का आग्रह किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में होने वाली सिटीजन एडमिनीस्ट्रेशन की बैठकों में भी भूतपूर्व सैनिकों को शामिल किया जाएगा ताकि उनके अनुभव और अनुशासन के आधार पर समस्याओं के निदान के लिए सहयोग मिल सके।