फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एचआरटीसी में भ्रष्टाचार की हो जांच : संघ

एचआरटीसी में भ्रष्टाचार की हो जांच : संघ

Wed, 03 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी में भ्रष्टाचार की हो जांच : संघ
बिलासपुर। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने सीएम से बिलासपुर में मुलाकात की। कहां की पूर्व सरकार के समय कांग्रेस की मंडी रैली के लिए निगम की बसों का दो करोड़ किराया अदा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

संघ से सीएम से मांग की है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में 7 अक्तूबर को मंडी में कांग्रेस की रैली हुई थी। इसके लिए तत्कालीन मुख्यसचिव के आदेश पर निगम की बसें रैली में भेजी गई थीं। दो करोड़ किराये की राशि अभी तक निगम के पास जमा नहीं करवाई गई है। इसकी वसूली की जाए। वहीं संघ ने एचआरटीसी के प्रबंधक निदेशक को तुरंत हटाने की मांग के साथ अब तक हुए भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए भाजपा ने बिलासपुर में निगम के पास 16 लाख जमा करवाए थे। लेकिन कांग्रेस ने राहुल गांधी की रैली के लिए भेजी बसों का दो करोड़ किराया आज दिन तक जमा नहीं किया। उन्होंने कहा कि संघ ने इस मामले में विजिलेंस को भी शिकायत दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सीएम से मांग की है कि दो करोड़ की राशि जल्द वसूल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान 24 परिवहन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई थी उसे भी निरस्त करने के आदेश दिए जाएं।
इस मौके पर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप ठाकुर, प्रताप ठाकुर, पवन ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजन वर्मा, रिखी राम, राम कुमार शर्मा, लेखराज, संजीव कुमार, अजय कुमार, संदीप शर्मा, मोहन ठाकुर, यशपाल, श्याम सिंह ठाकुर, जगत पाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed