{"_id":"5a2ebb914f1c1b8d698c10ad","slug":"61513012113-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी से गद्दारी करने वाले नेताओं पर होगी कार्रवाई : सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी से गद्दारी करने वाले नेताओं पर होगी कार्रवाई : सत्ती
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
नयना देवी (बिलासपुर)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा में जिन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विस चुनावों में पार्टी से गद्दारी की है उनके खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी। जो नेता पांच साल तक पार्टी के बड़े-बड़े पदों पर बने रहते हैं और बाद में समय आने पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हैं ऐसे नेताओं के खिलाफ मंडल और जिला से रिपोर्ट मांगी गई है। पार्टी हाईकमान कार्रवाई करेगी।
श्रीनयनादेवी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रविवार रात्रि पूजा अर्चना, कन्या पूजन और आरती दर्शन के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा और स्वयं कांग्रेस के माफियाराज के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं। भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।