फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जमीन स्कूल के नाम स्थानांतरित करवाने को सौंपा ज्ञापन

जमीन स्कूल के नाम स्थानांतरित करवाने को सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Nov 2017 10:48 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
जमीन स्कूल के नाम स्थानांतरित करवाने को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। बंदला पंचायत के तहत प्राथमिक पाठशाला और उच्च पाठशाला परनाली की स्कूल प्रबंधन समितियों ने जमीन को स्कूल के नाम स्थानांतरित करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शनिवार को बंदला पंचायत प्रधान जयपाल की अगुवाई में स्कूल प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि प्राथमिक पाठशाला परनाली वर्ष 1958 से कार्य कर रही है। यहां वर्ष 2000 में मिडल स्कूल भी खोला गया व वर्ष 2016 में इस मिडल स्कूल को उच्च पाठशाला का दर्जा दे दिया गया। यह पाठशालाएं परनाली गांव के खसरा नंबर-173 में बनीं हैं व पाठशालाओं के सामने आधा अधूरा बना खेल का मैदान भी है। इन पाठशालाओं में प्रदेश सरकार द्वारा नए भवन निर्माण, विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के लिए राशि दी जाएगी, लेकिन यह तभी संभव है जब यह जमीन स्कूल के नाम हो। इस जमीन को स्कूलों के नाम दर्ज किया जाए ताकि इन स्कूलों के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली विकास राशि प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


उपायुक्त को बताया कि जिला शिक्षा उपनिदेशालय ने भी इस जमीन को स्कूल के नाम करने के स्कूल प्रबंधन समितियों के प्रस्ताव को अनुमोदित किया है जिसकी प्रति भी इस ज्ञापन के साथ इस प्रतिनिधिमंडल ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में परनाली हाई स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राम कृष्ण, प्राथमिक पाठशाला प्रबंधन समिति के प्रधान कृष्णु राम, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि के रूप में प्राथमिक पाठशाला की मुख्य शिक्षिका सुनीता देवी व हाई स्कूल में कार्यरत टीजीटी नवदीप शर्मा, प्रेम लता, जय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed