{"_id":"59e2099f4f1c1b98678b5acb","slug":"61507985823-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही भाजपा: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही भाजपा: कांग्रेस
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पवन कौशल ने कहा जिला बिलासपुर में चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भी भाजपा इसका उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जगह-जगह सरकारी भवनों और स्थानों पर भाजपा के झंडे, बैनर और पोस्टर लगे हुए हैं। इसकी शिकायत कांग्रेस ने जिला के मुख्य चुनाव अधिकारी को भी दे दी है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने के बावजूद बिलासपुर के पूरे शहर में और जिले के अन्य विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग और सरकारी विभागों के भवनों, रैन शल्टरों, सरकारी डंगों पर वॉल राइटिंग की गई है। मगर प्रशासन ने शिकायत के बावजूद अभी तक इसे नहीं हटाया है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से मांग की है कि सरकारी भवनों से शीघ्र भाजपा की चुनाव प्रचार सामग्री को हटाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसकी शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी से की जाएगी। जिला कांग्रेस ने कहा कि वह इस दोहरे पैमाने का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव सामग्री को नहीं हटाया गया तो उसकी वीडियोग्राफी और उसके फोटो मुख्य चुनाव आयोग को भेजे जाएंगे।