फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला के छह गांव में खोले जाएंगे पुस्तकालय

जिला के छह गांव में खोले जाएंगे पुस्तकालय

Mon, 31 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
जिला के छह गांव में खोले जाएंगे पुस्तकालय
बिलासपुर। उपन्यासकार स्व. मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसए/आरएमएसए के जिला परियोजना अधिकारी अशोक कैंथ ने की। उन्होंने कहा कि जिला के 6 गांवों में पुस्तकालय खोले जाएंगे। इस अवसर पर संस्थान में चल रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान केंद्र में एक बड़े पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। अशोक कैंथ ने बताया कि विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रथम संस्था के सहयोग से जिला के 6 गांवों स्योहला, नलवाड़, मंगरोट, दयोली, नाल्टी और कुहमंझवाड़ में पुस्तकालय खोले जाएंगे। जिन्हें गांव के अवैतनिक स्वयंसेवियों द्वारा संचालित किया जाएगा। इन पुस्तकालयों का लक्ष्य गांव के बच्चों तथा समुदाय में पढने की आदत विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में पौधरोपण किया जाएगा। जिला वन अधिकारी ने पौधे उपलब्ध करवाने में स्वीकृति प्रदान कर दी है। मारकंड गांव निवासी छात्रा गुंजन ने स्व. मुंशी प्रेमचंद के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर दीपिका, अमिता, डीके मेहता, रणवीर चौहान, सुरेश कुमार, संजय सामा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed