Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   6.05 grams of 'chitta' (synthetic drug) seized from a truck near Nauni Chowk; two arrested

Bilaspur News: नौणी चौक के पास ट्रक से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
6.05 grams of 'chitta' (synthetic drug) seized from a truck near Nauni Chowk; two arrested
बिलासपुर सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
विज्ञापन

सोलन निवासी दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने नौणी चौक के समीप एक ट्रक से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम ने नौणी चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में सवार मेहर चंद (29) निवासी गांव सकोर, डाकघर बेरल, तहसील अर्की और सुनील कुमार (24) निवासी गांव मटरेच, डाकघर बेरल, तहसील अर्की, जिला सोलन के कब्जे से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि बिलासपुर पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed