{"_id":"60786c758ebc3ee6487f18be","slug":"6-thousand-devotees-reach-shri-nayana-devi-temple-on-third-navratra-bilaspur-news-sml3675695172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे नवरात्रे पर श्री नयना देवी जी पहुंचे 6 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे नवरात्रे पर श्री नयना देवी जी पहुंचे 6 हजार श्रद्धालु
विज्ञापन
चैत्र मेले के दौरान नहीं हो रही कोरोना नियमों की पालना। श्रद्घालुओं के मंदिर परिसर के अंदर पहुंच?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में सुबह 6:00 से शाम 6 :00 बजे तक 6 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मां नयना पर लोगों की श्रद्धा कोरोना पर भारी पड़ रही है।
वहीं, मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर में सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था की है, लेकिन प्रशासन मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करवा पा रहा है। न ही सभी श्रद्धालु मास्क लगाकर पहुंच रहे हैं।
प्रशासन के नो मास्क नो एंट्री के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मंदिर न्यास अधिकारी तहसीलदार हुस्न चंद ने बताया कि वीरवार को सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मंदिर में 6 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। बताया कि कोविड से लोगों को सुरक्षित करने के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह हैंड सैनिटाइजर मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
वहीं, मंदिर परिसर को दो बार सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें श्रद्धालुओं की मंदिर के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग कर रही हैं। उसके बाद ही उन्हें मंदिर में प्रवेश मिल रहा है। मंदिर अधिकारी हुस्न चंद ने बताया कि दूसरे नवरात्र पर मंदिर में 19 ग्राम 300 मिग्रा सोना, 1.44 किलो चांदी और सात लाख एक हजार 500 रुपये नकदी चढ़ावा चढ़ा है। हुस्न चंद ने कहा कि मंदिर में लंगर का आयोजन नहीं किया जा रहा है, लेकिन पंजाब की दो संस्थाओं को श्रद्धालुओं को पैकेड फूड वितरित करने की अनुमति दी गई है, ताकि किसी को खाने पीने की समस्या न हो।