फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   556th Prakash Parva of Guru Nanak Dev Ji celebrated with devotion and enthusiasm

Bilaspur News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरु नानक देव जी का 556 वां प्रकाश पर्व

Sun, 09 Nov 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
556th Prakash Parva of Guru Nanak Dev Ji celebrated with devotion and enthusiasm
गुरु नानक देव जी के3 556 वें प्रकाश पर्व को मनाते हुए सिख समुदाय के लोग। संवाद
न्यू टाउन स्थित प्राचीन गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में हुआ भव्य कीर्तन
विज्ञापन

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छका गुरु का लंगर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के प्राचीन गुरुद्वारा कलगीधर साहिब पातशाही दसवीं, न्यू टाउन में रविवार को सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 556 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम की शुरुआत केशगढ़ साहिब जी की अगुवाई में हुई, जिसमें गुरुवाणी पाठ, प्रवचन, सबद और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 7 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ हुआ था और 9 नवंबर को भोग डाला गया। रविवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक गुरुवाणी और कीर्तन हुआ। इसके उपरांत अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हजूरी रागी और ढाडी जत्थे ने मधुर कीर्तन प्रस्तुत किया, वहीं स्कूली बच्चों द्वारा पेश किया गया बैंड प्रदर्शन और आतिशबाजी कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगतने भाग लिया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हारकुकार, गुरु हरगोबिंद साहिब संगत मजारी समेत विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने नगर कीर्तन के दौरान डियारा सेक्टर में श्रद्धालुओं के लिए चाय और मिष्ठान का लंगर लगाया। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आस्था, एकता और सेवा भावना का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed