फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पंजाब सीमा क्षेत्र में नौ जगहों पर पुलिस ने लगाए कैमरे

पंजाब सीमा क्षेत्र में नौ जगहों पर पुलिस ने लगाए कैमरे

Sun, 21 Apr 2019 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सीमा क्षेत्र में नौ जगहों पर पुलिस ने लगाए कैमरे
cctv shimla

विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल और पंजाब सीमा पर लगती चौकियों पर बिलासपुर पुलिस ने नौ संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। सभी कैमरे नाइट विजिन के हैं जोकि हर आने जाने वाले वाहन की नंबर प्लेट भी ट्रेस कर सकते हैं।
लोकसभा चुनावों से पहले बिलासपुर जिला में पंजाब राज्य के साथ लगने वाली सीमाएं तीसरी आंख के पहरे में आ गई हैं। पुलिस विभाग की ओर से यहां पर नौ जगहों पर नाइट विजिन कैमरे लगाए गए हैं। सभी कैमरों ने सुचारु रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। पंजाब से आने वाले हर वाहन व हिमाचल से बाहर जाने वाले हर वाहन पर कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है। इन कैमरों में खास बात यह है कि यह किसी की भी वाहन की नंबर प्लेट पर फोकस कर उसे ट्रेस कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बैहल, दबा, गोड़ा घा घोड़ा, टोबा, झंडोरी, लखाला पुल, मजारी, गरामौड़ा, ग्वालथाई में इन कैमरों को स्थापित किया है। इन सभी कैमरों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि पुलिस अधिकारियों व संबंधित थानों के कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर भी इन कैमरों को लाइव देखा जा सकता है जिससे कैमरों के जरिये पुलिस विभाग बिलासपुर अपनी सीमाओं की सुरक्षा कर रहा हैं। गौरतलब है कि इन्हीं जगहों से होकर बदमाश व नशे के व्यापारी हिमाचल में घुसते हैं और नशे का कारोबार करते हैं। ऐसे में इन कैमरों के लग जाने से पुलिस अब हर संदिग्ध वाहन व इंसानों की गतिविधियों पर नजर रख सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पंजाब राज्य के साथ लगती सीमा पर नौ जगहों पर नाइट विजिन कैमरे लगाए गए हैं। सभी कैमरों ने सुचारु रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। हिमाचल आने व बाहर जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed