फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्लाटों को आवंटित कर प्रशासन ने जुटाए 11 लाख रुपये

प्लाटों को आवंटित कर प्रशासन ने जुटाए 11 लाख रुपये

Tue, 02 Apr 2019 11:58 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्लाटों को आवंटित कर प्रशासन ने जुटाए 11 लाख रुपये
rupees note

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। पांच से नौ अप्रैल तक घुमारवीं में सिर खड्ड किनारे मनाए जाने वाले ग्रीष्मोत्सव में प्रशासन ने 80 प्रतिशत प्लाट आवंटित का कार्य पूरा कर लिया है। अभी तक बेचे गए प्लाटों में प्रशासन ने 11 लाख रुपये की राशि एकत्रित कर ली है। जबकि कुछ प्लाट अभी बिकने को रह गए हैं। वहीं ग्रीष्मोत्सव के लिए भी प्रशासन की ओर से लगभग सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
इस बार मेले में व्यापारियों को जगह पिछले साल की अपेक्षा महंगी मिली है। सबसे महंगा प्लाट थाने के साथ ही तीन लाख छह हजार रुपये में बिका है। प्रशासन ने जितने भी प्लाट मेले के दौरान व्यापारियों के लिए तैयार किए थे वह लगभग 80 प्रतिशत बिक चुके हैं और जो रह गए हैं उनका भी मोलभाव हो रहा है।
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष व एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने बैठक में जो दाम निश्चित किए थे उनके अनुसार ही प्लाटों को आवंटित किया जा चुका है और जो रह गए हैं उनकी भी बातचीत हो रही हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा प्लाट अच्छे दामों में बिक गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान घुमारवीं में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसके लिए पुलिस के साथ मिल कर पूरी रूप रेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed