फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले में बारिश का सिलसिला जारी, घुमारवीं में बरसे ओले

जिले में बारिश का सिलसिला जारी, घुमारवीं में बरसे ओले

Thu, 07 Feb 2019 10:02 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
जिले में बारिश का सिलसिला जारी, घुमारवीं में बरसे ओले
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा, वहीं घुमारवीं और भरसाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई। हालत ऐसी हो गई कि कुछ देर के लिए घुमारवीं में एनएच पर यातायात भी थम गया। वहीं दिन भर हुई बारिश के कारण जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसके अलावा मांडवा पुल के पास सड़क पर पत्थर गिरे और एक स्कूल पर आसमानी बिजली गिरी। हालांकि जिले में अभी तक जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार सुबह से ही मौसम खराब था और बारिश हो रही थी। दोपहर बाद घुमारवीं, बरठीं और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। वीरवार शाम तेज ओलावृष्टि व बारिश के चलते घुमारवीं में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 पर कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। दिन में ही अंधेरा छाया रहा। इससे लोगों को अपने वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं।
विज्ञापन

कुठेड़ा, बम आदि क्षेत्रों में तेज बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। विशेषकर स्कूली बच्चों को अपने गंतव्य पर आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली की आंख मिचौली से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला में किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जबकि बारिश लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed