{"_id":"5c51cbfabdec222bf452836a","slug":"51548864506-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे गिरने से उसकी चपेट में आए दो ट्रैक्टर चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे गिरने से उसकी चपेट में आए दो ट्रैक्टर चालक
विज्ञापन
अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर। झंडूूता उपमंडल की आनंदघाट-बेहरन सड़क पर बरनोट की पहाड़ी से मलबा गिरने से दो लोग उसकी चपेट में आ गए। इसमें एक व्यक्ति मलबे में आधा दब गया था, जबकि दूसरा वहां पर सहायता के लिए चिल्ला रहा था। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को वहां से निकाला। इसके बाद आधे मलबे में दबे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह और त्रिलोचन सिंह गांव बेहरन ट्रैक्टर से रेत लेकर घर जा रहे थे कि अचानक बरनोट की पहाड़ी से मलवा उनके ऊपर आ गिरा जिससे वह दोनों ट्रैक्टर के साथ मलबे में दब गए। उसी समय बेहरन गांव के अनिल ठाकुर पुत्र भूरी सिंह ठाकुर और बासुदेव अपनी बाइक से किसी काम से झंडूता बाजर जा रहे थे।
उन्होंने देखा कि त्रिलोचन सिंह मदद के लिए चिल्ला रहा था और राजेंद्र सिंह मलबे के नीचे दब गया था, उन्होंने जोर शोर से लोगों को मदद के लिए बुलाया। पता चलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया लेकिन राजेंद्र सिंह को एक्सरे सुविधा न मिल पाने से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
झंडूता पुलिस थाना प्रभारी राम दास कौशल ने घटनास्थल की पुष्टि करते हुए बताया कि राजेंद्र सिंह अपने ट्रैक्टर से रेत लेकर घर जा रहा था कि अचानक बरनोट की पहाड़ी से मलबा आने से मलबे में फंस गए थे। प्राथमिक उपचार करवाने के बाद राजेंद्र सिंह को जिला अस्पताल एक्सरे के लिए रेफर किया गया है।
..........................