फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कनिष्ठ अभियंता संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई मांग

कनिष्ठ अभियंता संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई मांग

Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कनिष्ठ अभियंता संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई मांग
लोनिवि में बेलदार, चौकीदार और चपरासी वर्ग की भर्ती की जाए
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता संघ बिलासपुर ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई मांग
मुख्यालय पर जेई सेक्सन के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर और कमरे की व्यवस्था मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दो दिनों के प्रवास के दौरान कनिष्ठ अभियंता संघ बिलासपुर जोन का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में मिला तथा उन्होंने संघ की समस्याओं से अवगत करवाया और ज्ञापन भी प्रेषित किया। राजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में संघ कई समस्याओं से जूझ रहा है।
उन्होंने संघ की मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि नियुक्ति प्राधिकरण द्वारा कनिष्ठ अभियंताओं को पहचान पत्र देना चाहिए ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि काम के ज्यादा भार के कारण डीपीआर का काम आउटसोर्स के माध्यम से करवाया जाए। इससे अभियंताओं का समय भी बर्बाद नहीं होगा और काम भी प्रभावित होने से बच जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय पर जेई सेक्सन के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर व कमरे की अलग से व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

राजीव कुमार ने कहा कि दिन प्रतिदिन कार्यालय व फील्ड में स्टाफ की कमी होती जा रही है जिससे फील्ड व कार्यालय के काम प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरन फील्ड के स्टाफ को ऑफिस में लगाना पड़ रहा है। उन्होंने संघ की ओर से सरकार से मांग की है कि लोक निर्माण विभाग में नए बेलदार, चौकीदार व चपरासी वर्ग की भर्ती की जाए ताकि काम सुचारु रूप से चल सके। होम सब डिवीजन की शर्त को निरस्त किया जाना चाहिए क्योंकि दूसरे सब डिवीजन में काम करने के लिए जेई को 50 से 60 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानूनी मसलों के लिए लोनिवि विभाग में अलग से कानून अधिकारी की तैनाती होनी चाहिए, क्योंकि पेशी के दौरान जेई का पूरा दिन प्रभावित होता है। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीता राम ठाकुर, महासचिव अनूप गौतम, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
----------------
...शुभम राही
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed