{"_id":"5bfc47d8bdec2241595ba2d8","slug":"51543260120-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से बिजली की लाइन निकालने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से बिजली की लाइन निकालने पर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। भाकियू अंबावत्ता से जुड़े कार्यकर्ता सोमवार को तहसील में जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में एकत्र हुए। किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारी शंकरपुर से अशोकनगर 132 केवीए के लिए हाईटेंशन लाइन खींच रहा है। इस लाइन के लिए किसानों के खेतों में खंभे लगाए जा रहा हैं। जिससे किसानों की जमीन की कीमत कम हो रही है और बिजली विभाग किसानों को कोई मुआवजा नहीं दे रहा है। किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम डीएस गुप्ता को ज्ञान सौंपा।
ज्ञापन में किसानों के खेत में बिजली का खंभा लगाने और तार खीेंचने पर मुआवजा देने, बिना मुआवजे के किसानों के खेतों में से बिजली की लाइनें न निकालने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, जमील अहमद, गुरनाम सिंह, शमशेर अली आदि मौजूद रहे।