फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बेरंग बनी 263 बैंकों के कर्मचारियों की दीपावली

बेरंग बनी 263 बैंकों के कर्मचारियों की दीपावली

Sat, 10 Nov 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बेरंग बनी 263 बैंकों के कर्मचारियों की दीपावली
Thailand Diwali - फोटो : social media
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में कार्यरत 263 बैंक शाखाओं में अंशकालीन सफाई कर्मचारियों की दीपावली इस बार बोनस ना मिलने से बेरंग रही। बैंक के सभी नियमित कर्मचारियों को अग्रिम तनख्वाह और बोनस दिया गया, लेकिन जो अंशकालीन कर्मचारी 2500 व 3000 रुपये में पूरा-पूरा दिन अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में सफाई के अतिरिक्त अन्य काम भी करते हैं, उन्हें इस बार बोनस नहीं मिला।
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक अंशकालीन कर्मचारी संगठन प्रधान शुभम ठाकुर, सचिव कमलेश नायर सहित अन्य कर्मचारियों का कहना है कि एएलसी चंडीगढ़ के पास पेमेंट ऑफ वेजेस एक्ट के तहत मामला पेंडिंग है। जबकि नाबार्ड द्वारा सभी ग्रामीण बैंकों में कार्यरत अंशकालीन व कैजुअल कर्मचारियों को मिनिमम वेज को देने के आदेश दिए हैं। वेज के अलावा अन्य मांगों को लेकर मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इसके चलते अध्यक्ष ने इन्हें बोनस न देकर एएलसी चंडीगढ़ का भी अपमान किया है।
विज्ञापन

इन कर्मियों को पिछले बीस से पच्चीस वर्षों से लगातार बोनस मिलते आ रहा हैं, लेकिन इन्हें इस बार बोनस नहीं दिया गया। बोनस न मिलने के कारण इन कर्मचारियों के मन में प्रबंधन के खिलाफ काफी रोष पैदा हो चूका है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि प्रबंधन अपनी तानाशाही इसी तरह उनसे जाहिर करता रहा तो वह अपनी सीमाओं को लांघते हुए जल्द ही प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed