फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ऊना में 12 से 22 जनवरी को होगी सेना की भर्ती

ऊना में 12 से 22 जनवरी को होगी सेना की भर्ती

Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
ऊना में 12 से 22 जनवरी को होगी सेना की भर्ती
army bharti rally
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने बताया कि हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवा 12 से 22 जनवरी 2019 तक इंदिया गांधी खेल मैदान ऊना में भर्ती के लिए आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक-स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक टेऊडस्मेन वर्ग पद के लिए होगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन सेना की ऑनलाइन वेबसाइट पर 13 नवंबर से कर सकते हैं तथा इस भर्ती का रजिस्ट्रेशन 27 दिसंबर तक खुला रहेगा।

भर्ती निर्देशक ने बताया कि इस भर्ती के साथ-साथ सभी हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा के उम्मीदवार जिन्होंने 05 अक्तूबर 2018 से 03 नवंबर 2018 के बीच धर्म गुरु और हवलदार के पद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया हुआ है उनकी भर्ती भी उपरोक्त अवधि और स्थल में ही होगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार सेना भर्ती स्थल पर जाने से पूर्व अपने ऑनलाइन द्वारा जारी किया गया एड्मिट कार्ड, सभी जरूरी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनके दो छाया प्रतिलिपि और 20 रंगीन फोटो भी साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed