{"_id":"5b55ea3c4f1c1b4e748b68e7","slug":"51532357180-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारक के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री करेंगे भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारक के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री करेंगे भूमि पूजन
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जिला बिलासपुर के आगमन के संदर्भ में उपायुक्त विवेक भाटिया ने जिला के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किए जाने वाले प्रबंधों के बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
26 जुलाई वीरवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से बिलासपुर के चंगर स्थित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से भूमि पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बिलासपुर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शहीद स्मारक के निर्माण कार्य के अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वे सभी लोग उपस्थित रहेंगे, जिन्होंने एक ईंट शहीद के नाम अभियान के तहत शहीद स्मारक के निर्माण कार्य के लिए अपनी ओर से ईंट और अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई है। इस दिन दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।