{"_id":"5b3a3d7b4f1c1bf86e8bb16a","slug":"51530543483-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां होती हैं शक्ति का रूप : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां होती हैं शक्ति का रूप : शर्मा
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। रावमापा कन्या घुमारवीं में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह पर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी देवराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी संतोष शर्मा व रंजना ठाकुर ने मुख्यातिथि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गायन से किया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि को सात दिन चले शिविर के कार्यक्रम से विस्तार पूर्वक अवगत करवाया। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिसका मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रहा।
मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां शक्ति का रूप होती हैं जिन्हें भगवान से बड़ा माना जाता है। बेटियां घर से लेकर समाज व देश को संभालती हैं और ससुराल में रहकर भी माता-पिता को संभाल लेती हैं। सपनों को साकार करने के लिए मूल मंत्र इस प्रकार के शिविरों से सीख कर जाना चाहिए। इस अवसर पर एसएमसी की प्रधान सावित्री देवी, सुरेश कपिल, पंडित रविकांत, स्नेह लत्ता, राजकौर आदि मौजूद थे।