फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चार सरकारें भी नहीं बना पाई पांच किमी की सड़क

चार सरकारें भी नहीं बना पाई पांच किमी की सड़क

Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
चार सरकारें भी नहीं बना पाई पांच किमी की सड़क
- फोटो : SELF
जुखाला(बिलासपुर)। राज्य में बनने वाली सरकारें विकास कार्य को लेकर कितनी गंभीर हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य की चार सरकारें भी मार्कंडेय के लिए बनने वाली सड़क का निर्माण पूरा नहीं करवा पाईं।
विज्ञापन


हालत ऐसी है कि 19 साल में तीन किमी सड़क का ही निर्माण हो पाया है। पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए ऋषि मार्कंडेय को जोड़ने के लिए विनायकघाट-मार्कंडेय सड़क बनाई जा रही है। इस सड़क का शिलान्यास 1998 तत्कालीन भाजपा-हिविका सरकार के समय राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केके कौशल ने विनायकघाट में किया था। यह सड़क दो विस क्षेत्रों में बन रही है। इस कारण कोई भी राजनेता इस सड़क को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, संबंधित विभाग की लापरवाही इस बात से पता चलती है कि विभाग के अधिकारी कहते हैं कि उनके अधीन ऐसी कोई सड़क नहीं है। हालांकि शुरू में इसमें कुछ लोगों की अड़चन के कारण काम रुक गया था। लेकिन, दोबारा काम शुरू होने पर यह सड़क नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के गांव मंझोत, पंधोह, मित्तरमा तक तो बन गई। लेकिन, आगे काम नहीं हो पाया। सड़क के बन जाने से धार्मिक पर्यटन को पंख लगने थे। इससे स्थानीय लोगों को भी फायदा पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मपुखर से मार्कंडेय की दूरी लगभग 5 किलोमीटर होनी थी। लेकिन, सदर और नयना देवी विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण को दो दशक बीत जाने पर किसी भी नेता ने गंभीरता से नहीं लिया।
इस सरकार के कार्यकाल में भी यह महज मार्कंडेय से बतिकृष्ण तक करीब 1 किमी कच्ची ही सड़क बन पाई। अगर इस सड़क को बीच में बची लगभग दो किलोमीटर सड़क को बना दिया जाता तो इस क्षेत्र के लोगों व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ होना था। इस सड़क के न बनने पर स्थानीय लोगों में रोष है।

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को यह पता नहीं की सड़क है या नहीं। जबकि इस सड़क का निर्माण कार्य इसी मंडल के अधीन हुआ है। लोनिवि मंडल नंबर एक के एक्सईएन वीएन पराशर का कहना है कि हमारे पास इस तरह की कोई सड़क नहीं है।
.
इस बारे में नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार ने ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था। नयनादेवी विस क्षेत्र में इसका निर्माण हो चुका है। मंजोत तक इस सड़क को पक्का किया जा चुका है। सरकार बदलने पर काम रुक गया था। दोबारा सत्ता में आने पर इस सड़क को ऋषि मार्कंडेय तक बनाया जाएगा।


सदर के विधायक बंबर ठाकुर का कहना है कि वन विभाग की एनओसी न मिलने के कारण सड़क का कुछ काम शेष बचा है। उन्होंने अपने स्तर पर भी इस मामले को उठाया है। फाइल वन विभाग के पास है। एनओसी मिलते ही सड़क का कार्य तत्काल पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed