फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेंशनरों को मिले 5,10 और 15 फीसदी की बढ़ोतरी

पेंशनरों को मिले 5,10 और 15 फीसदी की बढ़ोतरी

Mon, 31 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों को मिले 5,10 और 15 फीसदी की बढ़ोतरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड स्वारघाट की बैठक बिलासपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान ठाकुर दास आजाद ने की। बैठक 65, 70 और 75 वर्ष की उम्र पार कर चुके पेंशनरों को पांच, दस और 15 फीसदी पेंशन बढ़ोतरी देने की मांग की गई। सरकार ने इस संबंध में पेंशनरों को आश्वासन भी दिया था, लेकिन आज तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है।
ठाकुर दास आजाद ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा चिकित्सा भत्ता केवल 50 रुपये ही बढ़ाया गया है। जोकि पेंशनरों के साथ एक मजाक है। आज महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। चिकित्सा भत्ते में कम से कम 1000 रुपये की बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नयना देवी जी की ब्रांच को नयनादेवी मंदिर के पास शिफ्ट कर दिया गया है। इससे वृद्ध पेंशनरों को बस अड्डा से किराये की टैक्सी में बैंक जाना पड़ रहा है। अगर स्टेट बैंक की ब्रांच को शिफ्ट करना ही था तो इसे बस अड्डे नयना देवी के पास खोल देते। इससे बुजुर्ग पेंशनर खाता धारकों को बैंक जाने में असुविधा नहीं होती। स्वाहन, री व टरवाड पंचायत क्षेत्र के पेंशनधारकों की बैठक स्वाहन के शिव मंदिर में 15 अगस्त को होगी। बैठक में रामकृष्ण ठाकुर, लाल सिंह ठाकुर, सरवन सिंह ठाकुर, ओंकार सिंह ठाकुर, रामचंद, सदाराम ठाकुर, दया कृष्ण ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed