फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   510 grams of charas seized from a car; two youths from Arki arrested.

Bilaspur News: कार से 510 ग्राम चरस बरामद, अर्की के दो युवक गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
510 grams of charas seized from a car; two youths from Arki arrested.
नम्होल पुलिस ने दयोथ चौक के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ बरमाणा थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस चौकी नम्होल की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में अर्की के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ बरमाणा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार नम्होल चौकी की टीम ने एनएच-205 पर दयोथ चौक ब्रह्मपुखर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार दोनों युवकों के कब्जे से करीब 510 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार (24) और नीतिन (26), दोनों निवासी गांव गडयाच (चोरटू), डाकघर कुंहर, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में चरस की सप्लाई कहां से हुई और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस पहलू को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed