{"_id":"68458e8d173457450908a47a","slug":"50-thousand-devotees-visited-maa-naina-devi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138494-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नयना देवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नयना देवी के दर्शन
Sun, 08 Jun 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
भारी संख्या को देखते हुए एक साथ हुई मंगला और शृंगार आरती
सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए थे मंदिर के कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में तपती गर्मी के बीच भी रविवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंच कर मां के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं।
रविवार को सुबह 4:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुबह की मंगला आरती और प्रात: कालीन श्रृंगार आरती एक साथ हुई। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। दोपहर की आरती के समय तो कतारें मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर तक पहुंच गई। गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को एक से दो घंटे तक दर्शन करने के लिए कतार में लगना पड़ा। हालांकि समाजसेवी संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठंडे पानी की छबील भी लगाई गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर सुबह की मंगल आरती और प्रात कालीन श्रृंगार आरती एक साथ की गई। रविवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार पहुंचकर शीश नवाया।