फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   48 students from the district were selected for the Inspire Award Standard Scheme

Bilaspur News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए जिले से 48 विद्यार्थी हुए चयनित

Thu, 20 Mar 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
48 students from the district were selected for the Inspire Award Standard Scheme
-चयनित बच्चों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये
विज्ञापन

-योजना के लिए 800 विद्यार्थियों ने किया था आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के 48 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए हुआ हैं। इन चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
इस योजना के लिए जिले से करीब 800 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर अपने विचार भेजे थे। अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली ने विद्यार्थियों के मॉडलों का चयन किया है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल ने बताया कि हर विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे, जो डीएसटी से सीधे उनके खाते में आएंगे। नए-नए वैज्ञानिक विचारों को विकसित करने और विज्ञान पर आधारित मॉडलों का निर्माण करने वाले विद्यार्थियों को यह राशि दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थी अपनी नई वैज्ञानिक सोच को आगे रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर बेहतरीन मॉडल का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नए विचार वाले मॉडल का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल इस योजना के लिए जिले के 79 विद्यार्थी चयनित हुए थे।
विज्ञापन


इनसेट
इन बच्चों का हुआ चयन
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आरुषि, अर्पिता, प्रकाश सिंह राणा, अंजलि, कृष्णा ठाकुर, मुस्कान, खुशी, तरणजीत, पूर्णिमा, अक्षिता, ज्योर्तिमय, शगुन, सानवी, चित्रा, दीक्षा, गरिमा शर्मा, सिया, कृतिका, मानवी, वैभव, सूर्यांश, आदित्य शर्मा, आराध्या, आदित्य कुमार, गौरी संख्यान, दिव्यांश, साक्षी शर्मा, रितिका शर्मा, आरुषि चौहान, नव्या ठाकुर, करण, अर्चना, अंशिका, जानवी, खुशबू, तृषा महाजन, ध्रुव, शिवांश, वंश, सर्वज्ञा शर्मा, आंचल कुमारी, आस्था शर्मा, प्रियांशी, सोनाक्षी शर्मा, शिवानी, आरती, पूनम, शिखर प्रकाश का चयन हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed