{"_id":"67373973e281c7a6e503b9cc","slug":"452-candidates-appeared-for-the-exam-to-become-a-teacher-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-126569-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में 452 अभ्यर्थियों ने दी शिक्षक बनने की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में 452 अभ्यर्थियों ने दी शिक्षक बनने की परीक्षा
Fri, 15 Nov 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर की कन्या पाठशाला में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) देकर बाहर आते अभ्यर्थी । संवाद
-दो केंद्रों में हुई परीक्षा में 30 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
-सीसीटीवी की निगरानी में हुआ इम्तिहान
-प्रशासनिक अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया गया। जिले में 452 अभ्यर्थियों ने टेट की परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 482 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो केंद्रों में हुई। सुबह के सत्र में 364 और शाम के सत्र में 88 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
शुक्रवार को जेबीटी और शास्त्री विषय के लिए टेट की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बोर्ड की टीम ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। सुबह के सत्र में जेबीटी विषय के लिए टेट की परीक्षा हुई। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:00 बजे ही अभ्यर्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। अभ्यर्थियों को 9:30 बजे प्रवेश दिया गया। वहीं, दूसरे सत्र में शास्त्री विषय के लिए टेट की परीक्षा हुई। दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुआ। अभ्यर्थियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में सुबह के सत्र में 197 में से 185, शाम के सत्र में 28 में से 26 और कन्या पाठशाला घुमारवीं में सुबह के सत्र में 191 में से 179, शाम के सत्र में 66 में से 62 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।