फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   45 lakh rupees will spent on forest rest house nihari bilaspur

45 लाख से संवरेगा निहारी में स्थित वन विभाग का रेस्ट हाउस

Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
45 lakh rupees will spent on forest rest house  nihari bilaspur
घुमारवीं के निहारी में स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का जायजा लेने पंहुचे मंत्री - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के निहारी में स्थित वन विभाग का रेस्ट हाउस जल्द ही नए रंग-रूप में नजर आएगा। रेस्ट हाउस की तस्वीर बदलने के साथ ही इसमें आवासीय सुविधा के लिए कमरों की संख्या भी बढ़ेगी। पुराने कमरों की मरम्मत तथा नए कमरों के निर्माण के लिए लगभग 45 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विश्राम गृह के विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर निहारी में वन विभाग का रेस्ट हाउस पर्यटकों और अन्य लोगों के लिए काफी सुविधानजक है। रेस्ट हाउस में केवल दो ही कमरे हैं। उनकी रिपेयर करवाने की भी जरूरत थी। लिहाजा पुराने कमरों की मरम्मत करवाने के साथ ही नए कमरे बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

तीन नए सेट बनाने के साथ ही चौकीदार के लिए अलग कमरा भी बनेगा। कमरों के निर्माण पर 37.77 लाख खर्च होंगे। जबकि, बाकी पैसा रंग-रोगन तथा बिजली की फिटिंग जैसे कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इस मौके पर वन विभाग के रेंजर देशराज सांख्यान, बीट गार्ड इंचार्ज राहुल वशिष्ठ, संजय, चंचल भारद्वाज तथा समाजसेवी शुभम, आशु, विशाल गर्ग व सूर्यदेव पिंटू आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed