{"_id":"6a22b9b430b11cef52037e7c","slug":"42-disabled-people-received-certificates-at-the-regional-hospital-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-161117-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 42 दिव्यांगजनों को मिले प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 42 दिव्यांगजनों को मिले प्रमाण पत्र
Fri, 05 Jun 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड ने लगाया शिविर
जांच के बाद पात्र लोगों को जारी किए गए प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में विशेष शिविर लगा, जिसमें चिकित्सीय परीक्षण के बाद 42 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए।
क्षेत्रीय अस्पताल के नए ओपीडी परिसर में आयोजित इस शिविर में बोर्ड की बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो अंतिम लाभार्थी के चिकित्सीय परीक्षण तक जारी रही। इस दौरान पात्र दिव्यांगजनों की जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव गौतम, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा, जनरल सर्जन डॉ. तरुण कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित चौहान, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नरेश चौहान, मनोचिकित्सक डॉ. आयुष शर्मा और नैदानिक मनोवैज्ञानिक ज्योत्सना गौतम ने बोर्ड के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक दिव्यांगता प्रमाण पत्र को जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड के कम से कम दो नामित सदस्यों द्वारा प्रमाणित और अनुमोदित किया जाना आवश्यक है। बोर्ड से जारी प्रमाण पत्र विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए मान्य होगा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित हों, ताकि जांच और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।