फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर जिले में बढ़ी सूरज की तपिश, लोग परेशान

बिलासपुर जिले में बढ़ी सूरज की तपिश, लोग परेशान

Sun, 28 Apr 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर जिले में बढ़ी सूरज की तपिश, लोग परेशान

विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में इन दिनों सूरज की तपिश बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार को बिलासपुर जिला का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया है। दोपहर के समय लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बढ़ती गर्मी की चपेट में पक्षी भी आना शुरू हो गए हैं जोकि मौत का ग्रास बन रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से रोज ही पारा चढ़ रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले तूफान व बारिश से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन दोबारा से गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। कुछ दिनों पहले तापमान घटकर 30 डिग्री हो गया था लेकिन अब रोज ही तापमान बढ़ने लगा है। 28 अप्रैल यानी रविवार को तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी। सुबह दस बजे ही तेज धूप की वजह से लोग परेशान होने लगे। इसके बाद तापमान लगातार बढ़ने लगा और धूप तेज होने से परेशानी बढ़ गई। दोपहर में शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज हुआ। लगातार बढ़ रही गर्मी ने अब लोगों को भी परेशानी में डाल दिया है। सबसे ज्यादा दिक्क्तें व्यापारियों को आने वाली हैं क्योंकि दोपहर के समय लोग कम ही बाजार में निकलते हैं जिससे उनके व्यवसाय पर भी इसका असर पड़ेगा। जबकि पक्षी भी अब इस गर्मी की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। ऐसे में क्यास लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में गर्मी अपना और रोद्र रूप दिखाएगी। शाम ढलने के बाद जब गर्मी कुछ कम हो रही है, तब लोग बाहर घूमने निकल रहे हैं। पूरा दिन भर गर्मी के कारण घरों में ही रहने पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed