{"_id":"5c6d8bebbdec22737a36896e","slug":"41550683115-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि की पुली दे रही है हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि की पुली दे रही है हादसों को न्योता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला बयूरो
बरठीं(बिलासपुर)। मलांगण पंचायत के तहत कुठेड़ा के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से नई बनाई गई पुली आम लोगों के साथ वाहन चालकों के लिए भी परेशानी बन चुकी है। यहां कीचड़ और मलबा इतना भर चुका है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। शायद विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो।
लोगों में बलवंत चंदेल, कुलदीप, जगदेव चंदेल, राकेश कुमार, जसविंद्र सिंह, प्यार सिंह, सरवण लाल व विशन दास के साथ अन्य दर्जनों लोगों ने कहा कि विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से गांव के पास कुठेड़ा-कोटधार सड़क के बीच पुली तो बना दी लेकिन पानी की उचित निकासी न होने कारण यह स्थान रोजाना सैकड़ों वाहन चालकों व राहगीरों के लिए भारी समस्या का कारण बना हुआ है।
लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में चारों ओर से पानी इस स्थान पर आकर खड़ा हो जाता है। पानी की निकासी का किसी भी प्रकार के उचित प्रबंध का न होना कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर देता है। जबकि सड़क कीचड़ व पानी से भरी होने के कारण यहां से गुजरना तक मुश्किल हो चुका है। कई बार तो दोपहिया वाहन चालक यहां दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि ये अच्छी बात है कि समस्या को देखते हुए विभाग ने पुली डाल दी लेकिन एक समस्या को निपटाने के चलते दूसरी समस्या खड़ी हो गई। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि मौके का जायजा लेकर जल्द समस्या से राहत दिलाई जाए। उधर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ शशीपाल धीमान ने बताया कि वे स्वयं जाकर मौके का जायजा लेंगे तथा समस्या का हल करेंगे।