फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ए ग्रेड की खेलों में शामिल हुआ कुश्ती

ए ग्रेड की खेलों में शामिल हुआ कुश्ती

Sun, 18 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
ए ग्रेड की खेलों में शामिल हुआ कुश्ती
सरोज पाठक
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। सूबे में अब कुश्ती के खिलाड़ियों को ए ग्रेड की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने कुश्ती खेल को ए ग्रेड की खेलों में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। वन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मंडी में कुश्ती पहलवानों के लिए एक स्पेशल जिम भी खोला जाएगा जिसमें पहलवानों को राष्ट्रीय स्तर की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यहां पर वह कुश्तियों की बारीकियां भी सीखेंगे।
इससे पहले कुश्ती खेल हिमाचल में बी ग्रेड की खेलों में शामिल था लेकिन अब इसे ए ग्रेड में शामिल कर दिया गया है। ए ग्रेड में शामिल होने से इस खेल की ग्रांट भी बढ़ जाएगी। जबकि कुश्ती के खिलाड़ियों को महत्व दिया जाएगा। इस खेल के ए ग्रेड में शामिल होने से बेहतर सुविधाएं भी मिलेगी व राज्य से बाहर जाकर प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर की खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को ठहरने, खाने व पीने से लेकर अन्य तरह की सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

घुमारवीं में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे वन व खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में पहलवानों के लिए एक जिम खोला जाएगा। इसके अलावा एक मैट भी दिया जाएगा जिसमें पहलवान अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि कुश्ती को अब ए ग्रेड में शामिल किया गया है। प्रदेश से बाहर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाने वाले खिलाड़ियों को रहने के लिए ए ग्रेड के स्तर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मंडी में एक आधुनिक स्पेशल जिम खोला जाएगा जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशीनें लगाई जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed