{"_id":"5b72efe342c79221d06202b7","slug":"41534259171-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसानों की मक्की की फसल तबाह, मुआवजा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसानों की मक्की की फसल तबाह, मुआवजा मांगा
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer Shimla
बरठीं (बिलासपुर)। भारी बारिश के चलते जहां सड़क मार्गों की हालत दयनीय हो गई है वहीं किसानों की छह माह की कमाई पर भी पानी फिरता दिख रहा है। भारी बारिश के चलते किसानों की मक्की की फसल तबाह हो गई है जिस कारण किसानों की मेहनत पूरी तरह से मिट्टी में मिल गई है।
ग्राम पंचायत बड़गांव के री व रडोह गांव के किसानों ईश्वर सिंह ठाकुर, जयदेव, अमर सिंह, रणजीत सिंह, शमशेर सिंह, बिशन सिंह, बलवीर सिंह, ओंकार सिंह, दीनानाथ सहित अन्य किसानों ने बताया कि उन्होंने हजारों रुपये लगाकर अपने खेतों में मक्की की बिजाई की थी लेकिन अब जब फल लेने का वक्त आया तो समय से पहले ही कुदरती आफत के कारण उनकी मक्की की फसल तबाह हो चुकी है। इस कारण उनका भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों के खेतों में सड़क का सारा पानी घुसने से खेत नालों का रूप धारण कर चुके हैं।
किसानों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण उनको बरसात में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनके नुकसान का आंकलन कर उनको उचित मुआवजा दिया जाए।