{"_id":"5b6604c64f1c1bab7d8b678c","slug":"41533412550-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में छह किसानों के मकान गिरे, डेढ़ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में छह किसानों के मकान गिरे, डेढ़ लाख का नुकसान
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
रामपुर/बिलासपुर/खजुरिया। बारिश के चलते कच्चे व पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। रामपुर व बिलासपुर क्षेत्र में पांच किसानों के मकान भर भराकर गिरने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। मकानेां के मलबों में दबने से पांच परिवार बाल बाल बचे हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर में किसान राधेश्याम यादव का मकान शुक्रवार की रात अचानक गिर गया,जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह मलबे को हटाया। मलबे में मकान का सामान नष्ट हो गया। दूसरी ओर बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानपुरओझा निवासी सुरेन पुत्र रावल का परिवार टिन में सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे अचानक कच्ची दीवारे भर भराकर गिर गई, जिसके कारण टीनशेड भी गिर गया। मकान गिरने के दौरान उनका परिवार दूसरी टिनों में होने की बजह से बाल बाल बचा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसान ने करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने की बात बताई है। ग्राम कुर्थिया निवासी छोटे लाल का कच्चा मकान सुबह आठ बजे भर भराकर गिर गया। मकान गिर ते ही अफरातफरी मच गई। परिजनों ने लोगों की मदद से आनन फानन मलबे को हटाया। किसान ने करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होना बताया है।
इसी क्रम में ग्राम महेशपुरा सुल्तानपुर निवासी कमल सिंह का मकान भी सुबह आठ बजे अचानक बारिश के दौरान गिर गया, जिसके कारण किसान का करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हो गया। खजुरिया थाने के ग्राम रसूलपुर निवासी शकील खां व खजुरिया खुर्द निवासी भनुप्रताप सिंह की खपरैलें भी शनिवार की सुबह बारिश के दौरान गिर गई, जिसके कारण दोनेां किसानों का करीब तीस हजार रुपये का नुकसान हो गया। किसानों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी है। तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नुकसान की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही असलियत मालूम हो सकेगी।
विज्ञापन
बारिश से भाखड़ा डैम के पुराने पुल का फर्श उखड़ा
बिलासपुर। 11 दिनों से लगातार हो रही बारिश से नगर व क्षेत्र में जलभराव की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। नदियों में जलस्तर बढने से खेतों की फसलें भी जलमग्र हो गई हैं, जिसके कारण किसान परेशान हैं। भाखड़ा डैम के पुराने पुल का फर्श भी बारिश में उखडने लगा है, जिसके कारण पुलिस ने कुछ देर के लिए पुल पर आवगमन बंद कर दिया। शाम को वाहनों को गुजारा गया।
बारिश के कारण क्षेत्र की नदियों में पानी का स्तर बढने लगा है। भाखड़ा, पीलाखार, सैंजनी, डकरा, कुल्ली आदि नादियों में भी जल स्तर बढने लगा है। नादियों का पानी किसानों के खेतों में भी भारी मात्रा में घुस रहा है। नगर में भाखड़ा डैम के पुराने पुल का फर्श उखडने लगा, जिसके कारण पुलिस ने सुबह के दौरान पुराने पुल पर वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया। रुद्रपुर की तरफ जाने वाले रामपुर जाने वाले वाहनों को डैम के नए पुल से गुजारा गया। शाम के दौरान पुराने पुल वाहनों का गुजरना शुरु हो गया। ग्राम रतनपुरा, कादरीगंज, बौसेना, रामनगर के किसान शनिवार की दोपहर भाकियू नेता जसबंत सिंह के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के एसडीओ कार्यालय पहुंचे। किसानों का कहना था कि एसडीओ व कोई कर्मचारी नहीं मिला था। उनका कहना है कि सिंचाई विभाग डैम के पटलों को नहीं खोल रहा है, जिसके कारण भाखड़ा नदी का पानी उनके खेतों में घुस गया है और फसलें खराब हो रही हैं। किसानेां ने पटले नहीं खोले जाने पर अंादोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जसबंत सिंह, आरिश खां, जरनैल सिंह, साहब सिंह, गुरमीत सिंह, दिलीप सिंह, नसरुद्दीन आदि मुख्य थे। वहीं, नगर की सिंह कालोनी, खेंादलपुर, संतनगर कालोनी आदि मोहल्लों जलभराव आज भी रहा। एसडीएम डीएस गुप्ता ने भ्ज्ञी जलभराव वाले क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया और बाढ़ चौकी प्रभारियों को सतर्कता के निर्देश दिए।