फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   परिवहन कार्यालय में न इंटरनेट और न ही मिले कर्मचारी

परिवहन कार्यालय में न इंटरनेट और न ही मिले कर्मचारी

Mon, 23 Jul 2018 11:06 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
परिवहन कार्यालय में न इंटरनेट और न ही मिले कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बिलासपुर में सोमवार को किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के न होने से लोगों का जमावड़ा सा लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कार्यालय में इंटरनेट न चलने से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इंटरनेट न चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग काफी दूर-दूर से अपना काम करवाने आए थे। कुछ लोगों ने अपने वाहन की पासिंग फीस जमा करवानी थी तो कुछ को गाड़ी की आरसी ऑनलाइन करवानी थी तथा कुछ को टोकन लेना था लेकिन इंटरनेट न चलने की वजह से अधिकांश लोगों को काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अधिकारी भी लंच के निर्धारित समय से पहले अपनी-अपनी कुर्सियां छोड़कर चले गए थे। लंच टाइम होने तक केवल कैशियर ही अपने स्थान पर मौजूद थे, बाकी सभी अधिकारी कुछ समय पहले ही अपनी कुर्सियां छोड़ कर जा चुके थे। कार्यालय आए हुए लोगों में से विजेंद्र सिंह, अजय कुमार, संजय, शेरखान, रवि, सुरेश कुमार, मदन शर्मा, लेख राम, काला राम ठाकुर, विपिन कुमार, गुरमेहर सिंह, जोगिंद्र सिंह, प्रकाश चंद ने बताया कि वे अपने कई जरूरी काम छोड़कर कार्यालय आए थे। कार्यालय का यह हाल देखकर लोगों ने रोष व्यक्त किया। लोगों ने साथ ही यह भी कहा कि अब उन्हें यदि पासिंग फीस जमा न होने के कारण पैनल्टी पड़ती है तो इसकी जिमेदारी विभाग की होगी। वहीं कुछ लोगों ने तो यह भी चेताया कि यदि उन्हें पैनल्टी भरनी पड़ी तो वह इसके विरोध में कोर्ट भी जाएंगे। अपना छोटा सा काम करवाने के लिए भी विभाग के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं दूसरी ओर लाइसेंस विभाग को भी इंटरनेट न चलने की दिक्कत का सामना करना पड़ा लेकिन यहां पर अधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यालय में भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब परिवहन विभाग कार्यालय में दूरभाष करके पूछा तो वहां पर बैठे हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर का कहना था कि उस समय एक कर्मचारी डीसी कार्यालय बैठक में गए थे, जबकि दो कर्मचारी हमीरपुर कार्य को लेकर गए थे। जबकि अधीक्षक अवकाश पर चल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed