{"_id":"5b3b868f4f1c1b97468b45ce","slug":"41530627727-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में लाखों रुपये की हाईमास्ट लाइटें बनीं सफेद हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट में लाखों रुपये की हाईमास्ट लाइटें बनीं सफेद हाथी
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम ठाकुर
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट क्षेत्र में लाखों रुपये खर्च कर लोगों की सुविधा के लिए सालों पहले हाईमास्ट लाइटें लगाई गईं लेकिन यह सभी सफेद हाथी बनी हुई हैं। करीब पांच साल पहले क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ये लाइटें लगाई गईं हैं। आज तक एक बार भी ये लाइटें नहीं जल पाई हैं। इन लाइटों का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वारघाट में बस अड्डे, पर्यटन विभाग के हिल टॉप होटल के पास और एसडीएम कार्यालय के पास ये हाईमास्ट लाइटें लगाई गई थीं। स्वारघाट कस्बे के लोगों में पूर्व बीडीसी चेयरमैन राममूर्ति धर्माणी, महेंद्र सिंह, अजय ठाकुर, परमानंद, राजेश ठाकुर, रामपाल ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, जयपाल ठाकुर, मदनलाल ठाकुर, अनिल ठाकुर, रोशन ठाकुर, आशीष ठाकुर का कहना है कि कई साल पहले यहां तीन जगह हाईमास्ट लाइटें लगाई गई थीं। इन लाइटों को लगाने का मकसद आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना था।
उधर एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान का कहना है कि उपरोक्त मामले पर जल्द ही बिजली बोर्ड के साथ बैठक की जाएगी ताकि स्वारघाट कस्बे के लोगों को हाईमास्ट लाइटों का लाभ मिल सके।