{"_id":"5a91a50f4f1c1b410b8badbd","slug":"41519494415-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं से शुरू होगी दो नई बस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं से शुरू होगी दो नई बस सेवाएं
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि लोगों को सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार दो बसें चलाएगी। एक बस जाहू से चंडीगढ़ और दूसरी घुमारवीं-बेला रूट पर दौड़ेगी। इससे लोगों को सुविधा होगी। इन रूटों पर चलने वाली बसों को शीघ्र हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
गर्ग ने कहा कि चड़ीगढ़ जाने और वापस आने के लिए घुमारवीं क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। लोगों की डिमांड पर इस बस को जाहू से चलाया जाएगा। जोकि वाया मोरसिंघी व दाभला सहित अन्य गांवों से होकर घुमारवीं पहुंचेगी। इसके बाद यह बस चंडीगढ़ जाएगी। जाहू से सुबह के समय चलने वाली इस बस से पीजीआई जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। चंडीगढ़ से यह बस दोपहर को वापस आएगी।
विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं के लिए दूसरा रूट बेला से घुमारवीं को स्वीकृत हुआ है। यह बस सुबह मटियाल-बेला से चलेगी जो वाया लंझता होकर घुमारवीं पहुंचेगी। इस बस की समयसारिणी स्कूल के समय के अनुसार होगी। इस मौके पर राकेश चोपड़ा, अश्वनी रतवान, महेंद्र पाल रतवान, राजेश शर्मा, राजेंद्र चंदेल, नरेश व सोमेश सहित अन्य उपस्थित रहे।