फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुरानी पेंशन स्‍कीम की जाए बहाल

पुरानी पेंशन स्कीम की जाए बहाल

Mon, 05 Feb 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन स्कीम की जाए बहाल
- फोटो : amar ujala
घुमारवीं (बिलासपुर) अनुबंध अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष हेमराज की अध्यक्षता में विधायक राजेंद्र गर्ग से मिला। विधायक को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग उठाई। विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले को सीएम के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि लगभग 3500 अध्यापक 14 मई 2003 से पूर्व आरएंडपी नियमों के तहत अनुबंध आधार पर लगाए गए थे। जिन्हें 8, 10 या 11 साल बाद नियमित किया गया है। उनके हित में पूनम देवी बनाम राज्य सरकार सीडब्ल्यूपी 520 ऑफ 2015 और नरेंद्र नायक बनाम राज्य सरकार केस संख्या 6785 ऑफ 2008 सुप्रीम कोर्ट से फैसला 2015 में आया था। लेकिन लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उपरोक्त फैसले को अभी तक सरकार द्वारा लागू नहीं किया गया है। इसमें इन अनुबंध अध्यापकों के सेवाकाल को पुरानी पेंशन से जोड़ने को कहा गया है। इस लाभ को प्राप्त करने के लिए सैकड़ों अध्यापकों ने कोर्ट केस किया है। उक्त अनुबंध अध्यापकों की नियुक्ति 15 मई 2003 से पहले होने के बावजूद भी उन्हें पुरानी पेंशन के हक से दूर रखा गया है। जबकि विद्या उपासकों के मामले में इसी तरह के फैसले को लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री से सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को जल्द लागू करके पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की है ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र शर्मा, वंदना ठाकुर, नानक चंद, प्रताप ठाकुर, विजय कुमार, राज, नरेंद्र, दिलाराम, मनशा राम, दुनी चंद, कश्मीर सिंह, सरिता, अंजू बाला, दीनानाथ, हेमराज, देशराज और रोजी महाजन के साथ अन्य अध्यापक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed