फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   करोड़ों के खैर काटकर पहुंचा दिए गए दूसरे राज्य में

करोड़ों के खैर काटकर पहुंचा दिए गए दूसरे राज्य में

Sat, 27 Jan 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों के खैर काटकर पहुंचा दिए गए दूसरे राज्य में
tree felling - फोटो : demo pic

रितेश गुलेरिया

विज्ञापन

बिलासपुर।
श्री नयना देवी क्षेत्र में खैर के हजारों पेड़ काटकर दूसरे राज्यों को भेजे जा चुके हैं। इससे क्षेत्र में जंगलों के जंगल खाली हो गए है। हालांकि अभी मामले की विजिलेंस जांच चली हुई है। लेकिन वन विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो क्षेत्र में हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। इसकी बाजार में करोड़ों रुपये कीमत आंकी गई है। सूत्रों की मानें तो हालत ऐसी है कि जंगलों में से पेड़ काटने के बाद जड़ों तक को माफिया उखाड़ ले गया है, ताकि मौके पर से साक्ष्य को भी हटाया जा सके। पूरे मामले की जांच में 14 सदस्यों की टीम जुटी हुई है। हालांकि विजलेंस अभी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जबकि वन मंत्री ने साफ कर दिया है कि मामले के दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। जांच टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो अभी तक हजारों पेड़ कटने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि जांच अभी चली हुई है। श्री नयना देवी परिक्षेत्र के सलोआ खंड की वीट खुलवी, सलोआ, खरकड़ी और कोट खंड की कोट वीट में खैर के पेड़ काटे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह कटान लंबे समय से चल रहा था। लेकिन अब बड़ा सवाल यह उठता है कि इतना कटान हो चुका है। इसके बाद भी क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? वहीं इस पूरे मामले में मिलीभगत का भी अंदेशा हो रहा है। क्योंकि इतना बड़ा कटान कोई बिना किसी मिलीभगत से संभव नहीं हो सकता। इधर, इस मामले में वन मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही वन माफिया, खनन माफिया और ड्रग माफिया को लेकर सख्ता है। उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी मामले में भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed