{"_id":"5a2a8be34f1c1b686a8b8348","slug":"41512737763-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहतलाई में एटीएम में पैसा नहीं लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहतलाई में एटीएम में पैसा नहीं लोग परेशान
Updated Fri, 08 Dec 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
शाहतलाई के एसबीआई का एटीएम बंद होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा हैं। एटीएम का शटर बंद है। एटीएम में आने वाले लोगों को मजबूरी में खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हालांकि लोगों ने समस्या ़के बारे में कई बार बैंक के अधिकारियों को भी सूचना दी। लेकिन लोगों को पेश आ रही समस्या को अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया। इस कारण लोगों को पैसे निकालने के लिए भटकना पड़ रहा है। बाबा के दर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी एटीएम बंद होने के कारण परेशानी पेश आ रही हैं।
चमन शर्मा, सुशील कुमार, कपिल शर्मा, परस राम ठाकुर का कहना है कि एक सप्ताह से एटीएम बंद है। उनको खाते से पैसे निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार में बैंक के अधिकारियों को भी सूचना दी गई।
लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक पलबिंदर सिंह देहल ने बताया कि पीछे से ही कैश कम आ रहा है। इस कारण कारण एटीएम में कैश कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पैसा आना शुरू हो जाएगा तो एटीएम सुचारू रूप में चलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए बैंक वचनबद्ध है।