फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   40 farmers of the district took training in mushroom production in Palampur.

Bilaspur News: जिले के 40 किसानों ने पालमपुर में लिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

Sat, 22 Nov 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
40 farmers of the district took training in mushroom production in Palampur.
किसानों को स्पॉन निर्माण, कंपोस्ट तैयार करना, उन्नत खेती विधियों को बताया
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किसानों को दी विस्तृत जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए 40 किसानों ने पालमपुर स्थित मशरूम विकास परियोजना में आयोजित व्यावहारिक प्रशिक्षण में आधुनिक मशरूम उत्पादन की तकनीकी जानकारी हासिल की। 18 से 22 नवंबर तक चले इस प्रशिक्षण में किसानों को स्पॉन निर्माण, कंपोस्ट तैयार करना, उन्नत खेती विधियां, प्रसंस्करण और मार्केटिंग से जुड़ी जानकारियां दी गईं।

किसानों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मशरूम की खेती से जुड़ी कई गतिविधियां स्वयं करके देखीं। प्रशिक्षकों ने बताया कि कैसे सीमित भूमि पर भी कम समय में बेहतर आमदनी प्राप्त की जा सकती है। यह प्रशिक्षण उद्यान विभाग बिलासपुर की ओर से आयोजित किया गया। विभाग का लक्ष्य है कि जिले के किसानों को वाणिज्यिक स्तर पर मशरूम उत्पादन के लिए तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाए। इस मौके पर उपनिदेशक उद्यान बिलासपुर डॉ. जगदीश वर्मा ने कहा मशरूम उत्पादन सीमित संसाधनों वाले किसानों के लिए भी लाभकारी उद्यम है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण तक संपूर्ण प्रक्रिया को नजदीक से समझा है। हमारा प्रयास है कि बिलासपुर को मशरूम उत्पादन का मजबूत केंद्र बनाया जाए और कृषकों की आय में स्थायी वृद्धि हो। किसानों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि अब वे अपने क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के साथ मशरूम उत्पादन शुरू करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed