फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   370 children will appear in CBSE twelfth exam in the district

Bilaspur News: जिले में सीबीएसई बारहवीं में 370 बच्चे देंगे परीक्षा

Thu, 23 Feb 2023 10:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
370 children will appear in CBSE twelfth exam in the district
बिलासपुर। जिले में सीबीएसई की बारहवीं के 370 बच्चे परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। डीएवी बिलासपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर को जिला कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में 10 बजे के बाद बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिला में परीक्षा करवाने के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें डीएवी बिलासपुर में 44, डीएवी घुमारवीं में 66, डीएवी बरमाणा 91, शिवा इंटरनेशनल स्कूल में 71, जेएनवी कोठीपुरा 76 और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बिलासपुर में 22 बच्चे परीक्षा देंगे। महेंद्र ठाकुर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। कैमरा की निगरानी में सभी परीक्षाएं करवाई जांएगी। परीक्षा 10:30 बजे से शुरू होगी और 1:30 बजे शुरू होगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों का परीक्षा केंद्रों में 10:00 तक बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। इसके बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही अगर कोई बच्चा नकल करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर उसी समय उचित कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को सुरक्षित और सही रूप से करवाने के लिए पुलिस विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed