फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   35,000 devotees paid obeisance at the shrine of Shri Naina Devi Ji.

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी के दर 35 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 30 Aug 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
35,000 devotees paid obeisance at the shrine of Shri Naina Devi Ji.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
सुबह से ही मंदिर परिसर में लगी कतारें,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नयना देवी जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी।

माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। रविवार होने के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर में दिनभर जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई। भीड़ को देखते हुए पुलिस जवानों ने मंदिर परिसर के अलावा मुख्य मार्गों और पार्किंग क्षेत्रों में भी व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण मंदिर क्षेत्र में दिनभर रौनक बनी रही। शाम तक भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व मंदिर कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed