{"_id":"6a3925864a48f87288048e2a","slug":"350-meritorious-students-honored-at-the-bhavishya-jyoti-award-ceremony-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162273-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 350 मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 350 मेधावियों को किया सम्मानित
Mon, 22 Jun 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मुख्यातिाथि के साथ मेधावी। संवाद
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 350 मेधावियों को किया सम्मानित
-सम्मान पाकर खुश हुए विद्यार्थी, मुख्यातिथि से ली आगे बढ़ने की प्रेरणा
-असफलता से सीखकर आगे बढ़ने वाले ही रचते हैं सफलता की कहानी: डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सोमवार को पूर्णम मॉल में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में जिले के 30 विद्यालयों के 10वीं और 12वीं कक्षा के 350 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरों पर भी गर्व साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि है, लेकिन जीवन की वास्तविक परीक्षा इसके बाद शुरू होती है। विद्यार्थियों को केवल अंकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने व्यक्तित्व, सोच और व्यवहार को भी निरंतर बेहतर बनाना चाहिए। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को कभी न कभी असफलता का सामना करना पड़ता है। जो लोग असफलता से डर जाते हैं, वे अक्सर अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं, जबकि जो लोग उससे सीख लेते हैं, वही आगे चलकर बड़ी सफलताएं हासिल करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि किसी परीक्षा, प्रतियोगिता या जीवन के किसी क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम न मिलें तो निराश होने की बजाय अपनी कमियों का विश्लेषण करें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को अच्छी संगत के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि युवावस्था में व्यक्ति जिस वातावरण और जिन लोगों के साथ रहता है, उसका सीधा प्रभाव उसके व्यक्तित्व पर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूरी बनाए रखने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मिनर्वा संस्थान घुमारवीं मुख्य सहयोगी रहा। इसके अलावा आकाश संस्थान चंडीगढ़, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट, एपीसी अकादमी घुमारवीं, मोशन क्लासेस शिमला, नारायण प्राइवेट आईटीआई सुंगल, दि विंटेज हॉल स्कूल लखनपुर और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर ने सहयोगी संस्थाओं के रूप में भागीदारी निभाई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग अरुण गौतम, ब्रिगेडियर जेएस वर्मा (विशिष्ट सेवा मेडल) मीरा भोगल, नीरज पालीवाल, नारायण आईटीआई सुंगल के प्रबंधक विक्रम ठाकुर
विज्ञापन
इनसेट
कार्यक्रम में अमर उजाला ऑलंपियार्ड के जिला टॉपर्स का भी सम्मान किया गया। इसमें आनवी चंदेल, नक्ष ठाकुर, दिवित शामिल रहे। यह सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे थे। मुख्यातिथि ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मेहनत करते का आह्वान किया।
इनसेट
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित होना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। इस सम्मान ने मुझे आगे भी शिक्षा और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। उपायुक्त महोदय के प्रेरणादायक संबोधन से हमें अपने लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने का नया उत्साह मिला।
प्रांजलि, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं
इनसेट
इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करते हैं। सम्मान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है। उपायुक्त द्वारा साझा किए गए अनुभवों और मार्गदर्शन ने हमें मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के महत्व को समझाया।
आर्ची, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं
इनसेट
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। विद्यार्थियों की उपलब्धियों को मंच प्रदान करना सराहनीय पहल है। उपायुक्त ने अपने संबोधन में हमें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी, जिससे हमारा मनोबल काफी बढ़ा है।
निष्ठा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं
इनसेट
सम्मान प्राप्त करना किसी भी विद्यार्थी के लिए यादगार पल होता है। इस कार्यक्रम ने हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना सिखाया है। उपायुक्त के प्रेरक विचारों और सफलता के मंत्रों ने हमें जीवन में आगे बढ़ने तथा समाज और देश के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की है।
काश्वी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर