फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   35-feet tall effigies of Ravana and Meghnad will be burnt in Bilaspur.

Bilaspur News: बिलासपुर में रावण, मेघनाद के 35-35 फीट के जलाए जाएंगे पुतले

Wed, 01 Oct 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
35-feet tall effigies of Ravana and Meghnad will be burnt in Bilaspur.
शहर में आज चार बजे निकलेगी झांकी
विज्ञापन

राम नाटक मैदान में शाम को बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे पेश
भजन संध्या का होगा आयोजन, स्थानीय कलाकार करेंगे राम का भजन
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के 50 जवान तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में वीरवार शाम को बुराई का प्रतीक रावण जलाया जाएगा। विजयादशमी पर मेघनाद और रावण के 35-35 फीट ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में दोपहर बाद दुर्गा विसर्जन की शोभायात्रा भी निकलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इसमें विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।
राम नाटक समिति की ओर से आयोजित 12 दिवसीय राम नाटक 22 सितंबर से 3 अक्तूबर तक चल रहा है। समिति की परंपरा के अनुसार दशहरे पर एक साल छोड़कर रावण दहन किया जाता है। इस बार शाम 4 बजे शहर में भव्य झांकी निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से गुजरते हुए राम नाटक मैदान पहुंचेगी। शाम 5 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन

अकादमी के बच्चे नृत्य और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद भजन संध्या होगी। इसमें रामचरितमानस की चौपाइयां और भजन गाए जाएंगे। जैसे ही शाम ढलेगी 35-35 फीट ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे। समिति के महासचिव सुनील गुप्ता ने कहा कि पटाखों की चमक, ढोल-नगाड़ों की थाप और जयघोष का माहौल हर उम्र के लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगा। राम नाटक का समापन 3 अक्तूबर को भगवान श्रीराम के अभिषेक के साथ होगा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरे की शाम मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल और चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा उपस्थित रहेंगे। 2 अक्तूबर को धौलरा में शरदोत्सव के दौरान कार्यक्रम होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। दोपहर बाद दुर्गा विसर्जन की धौलरा से गोबिंद सागर झील तक यात्रा निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि शहर में आयोजित सभी कार्यक्रमों के लिए लगभग 50 जवान तैनात किए गए हैं। अराजपत्रित अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। जवान यातायात, सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल की जिम्मेदारी संभालेंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed